Chhattisgarh News – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल में तीव्रता 3.3


छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 3.3 नापी गई है। दोपहर को 2.50 मिनट में भूकंप आया। हालांकि 3.3 की तीव्रता अधिक नहीं मानी जाती है, अंबिकापुर में 4 महीने पहले भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी।
फाल्ट जोन में सरगुजा
सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है। 10 अक्टूबर 2000 को कोरबा-सरगुजा के बीच सुरता में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका व्यापक असर हुआ था। वहीं वर्ष 2001 में अंबिकापुर क्षेत्र के गोरता में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
- NH-30 होगा 4-लेन: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को मिली मंजूरी
- T20 World Cup 2026: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने, जनिए हेड टू हेड आंकड़े
- नो-एंट्री बेअसर: बिलासपुर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन, हादसों का खतरा भी बढ़ा
- CG High Court: जेजे एक्ट की अनदेखी पर हाई कोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली जमानत
- छत्तीसगढ़ में धान बोनस पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल का BJP पर तीखा पलटवार








