मस्तूरी के विकास को मिली ऐतिहासिक रफ्तार – विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से 217 करोड़ से अधिक के 32 बड़े प्रोजेक्ट बजट में शामिल
सड़क, पुल, सिंचाई और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम होंगे, मस्तूरी को विकास के नए शिखर तक ले जाना मेरा संकल्प : उपसचेतक एवं विधायक दिलीप लहरिया


सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपसचेतक एवं विधायक श्री दिलीप लहरिया की सक्रियता और लगातार प्रयासों का बड़ा असर देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में मस्तूरी क्षेत्र के लिए 217.15 करोड़ रुपये की लागत वाले 32 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शामिल किया गया है। इन परियोजनाओं में सड़क, पुल, सिंचाई और शैक्षणिक अधोसंरचना से जुड़े कई बड़े कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र में आवागमन सुविधाएं बेहतर होंगी, किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी नई मजबूती आएगी। बजट में शामिल इन परियोजनाओं को मस्तूरी के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से जिन सड़कों, पुलों और सिंचाई योजनाओं की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे, उन्हें अब स्वीकृति मिल गई है। इससे आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विशेष रूप से मोपका से सीपत फोरलेन मार्ग, मेलनाडीह से मस्तूरी नहर मार्ग, लालखदान से सिरगिट्टी फोरलेन मार्ग, पाली–सरवानी मार्ग पर अरपा नदी में उच्चस्तरीय पुल तथा कई प्रमुख सड़क परियोजनाएं क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली साबित होंगी। इसके साथ ही नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी भवन निर्माण और शासकीय हाई स्कूल सुलौनी भवन निर्माण जैसी योजनाएं शिक्षा के क्षेत्र को भी नई मजबूती प्रदान करेंगी। कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बजट में शामिल किया गया है, जिनमें लीलागर और अरपा नदी पर आधारित उद्वहन सिंचाई योजनाएं, जलाशयों का जीर्णोद्धार और नहरों का नवीनीकरण शामिल है। इससे हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है। उपसचेतक एवं विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और क्षेत्रवासियों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को बजट में शामिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक बेहतर सड़क, मजबूत पुल, सिंचाई की पर्याप्त सुविधा और शिक्षा के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और मस्तूरी को विकास के नए शिखर तक पहुंचाने का हमारा संकल्प साकार होगा। इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के बजट में शामिल होने से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसके लिए विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
विधायक लहरिया के प्रयासों से बजट में शामिल प्रमुख कार्य (सड़क एवं अधोसंरचना विकास कार्य ):—
मस्तूरी–मल्हार–जोंधरा–लवन मार्ग (32 किमी) – 2560.00 लाख , दर्रीघाट–लावर–कोनी–इटवापाली–गिधपूरी मार्ग (25 किमी) – 2000.00 लाख , नवाडीह चौक से सीपत झलमला मार्ग (12.60 किमी) – 960.00 लाख , कोरबी–खोधरा मार्ग (5.8 किमी) – 560.00 लाख , बकरकुदा से मटिया पहुँच मार्ग (6 किमी) – 480.00 लाख , कैमाडीह–कारीछापर–जुहली मार्ग (4 किमी) – 400.00 लाख , ग्राम गोबरी से भटचौरा मुख्य मार्ग पक्की सड़क निर्माण – 320.00 लाख , पिपरानार–मड़ई मार्ग (3 किमी) – 300.00 लाख , बिटकुला–पैगवा–कुंदरूनार (3 किमी) एवं लुतरा–चंगोरी (2 किमी) मार्ग – 300.00 लाख , पेंड्री–खोरसी एवं लुतरा–खम्हरिया मार्ग – 240.00 लाख , नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी भवन निर्माण – 465.00 लाख , शासकीय हाई स्कूल सुलौनी भवन निर्माण – 75.23 लाख , खैरा–देवरी मार्ग (3.60 किमी) – 320.00 लाख , कुकदा–उड़ान्गी–महिभाट–बसहा मार्ग में बजरंग नाला पर उच्चस्तरीय पुल – 400.00 लाख , पाली–सरवानी मार्ग पर अरपा नदी में उच्चस्तरीय पुल – 760.00 लाख ,
मोपका से सीपत फोरलेन मार्ग (15 किमी) – 3000.00 लाख ,
लालखदान से सिरगिट्टी फोरलेन मार्ग (10 किमी) – 1000.00 लाख , मेलनाडीह से मस्तूरी नहर मार्ग (30 किमी) – 3000.00 लाख , तेंदुआ से मुड़पार सड़क (4.27 किमी) – 251.66 लाख ,
कोहरौदा से दलदली (भाटापारा टिकारी) मार्ग (4.47 किमी) – 296.81 लाख , लोहडाबोर से सुकुलकारी सड़क (6.29 किमी) – 396.13 लाख , कुली कुकदा से बसहा मार्ग में पुल निर्माण – 201.00 लाख .
सिंचाई से संबंधित स्वीकृत कार्य :
लीलागर नदी पर निर्मित बोहारडीह एनीकट से उद्वहन सिंचाई योजना बोहारडीह – 260.00 लाख , लीलागर नदी पर निर्मित केवटाडीह एनीकट से उद्वहन सिंचाई योजना केवटाडीह – 260.00 लाख , ग्राम बुढ़ीखार जलाशय का उन्नयन एवं नवीनीकरण – 300.00 लाख , अरपा नदी पर निर्मित कोनी एनीकट से उद्वहन सिंचाई योजना मगरउछला – 260.00 लाख , पाली एनीकट में सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना निर्माण – 450.00 लाख , जेवरा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर मरम्मत व लाईनिंग कार्य – 200.00 लाख ,
लावर माईनर, आंकडीह माईनर, मुड़पार माईनर एवं टिकारी सब माईनर का मरम्मत व लाईनिंग – 285.00 लाख , कोहरौदा ग्राम में उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण – 300.00 लाख , खारंग जलाशय की पंधी माईनर एवं खजुरी माईनर का जीर्णोद्धार – 300.00 लाख , खारंग जलाशय के बांयी तट मुख्य नहर के रिस्दा शाखा नहर एवं माईनर नहरों का नवीनीकरण व जीर्णोद्धार – 500.00 लाख.








