छत्तीसगढ़

CG News: रायगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट इलाके में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मार्शल सांगां नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। जांच में पता चला कि जिस खेत में अफीम की खेती की जा रही थी, वह आमाघाट के एक ग्रामीण का है। आरोपी ने इस जमीन को तरबूज, ककड़ी और सब्जी की खेती के नाम पर लिया था, लेकिन वहां अवैध रूप से अफीम उगाई जा रही थी।

अफीम की खेती की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फसल को जब्त कर लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

अफीम की खेती जैसे मामलों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button