छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG Assembly Election : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में की दो सहप्रभारी की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में दो और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। पंजाब के विधायक अमोलक सिंह व अमृतपाल सिंह सुखानंद को आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ सहप्रभारी बनाया है।

बता दें कि अमोलक सिंह पंजाब के फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा से MLA हैं। वही अमृतपाल सिंह सुखानंद पंजाब के मोगा जिले की बाघा पुराना विधानसभा से MLA हैं। आप महासचिव संदीप पाठक ने छत्तीसगढ़ में इन दो सहप्रभारियों की नियुक्ति की है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button