छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh News : हटाए गए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर डिवीजन के DRM, हादसे के बाद कार्रवाई

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर डिवीजन के डीआरएम राजमल खोईवाल हटा दिए गए हैं. बता दे कि पिछले दिनो हुए रेल हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे. जिसके बाद से लगातार DRM राजमल खोईवाल को हटाने की मांग की जा रही थी.

उमेश कुमार को किया गया तैनात

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर डिवीजन के डीआरएम राजमल खोईवाल को हटाए जाने के बाद उमेश कुमार को तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि रेल हादसे में लोगों की मौत के बाद रेल प्रशासन की तरफ से ये कार्रवाई की गई है.

रेल हादसे में 12 लोगो ने गँवाई थी जान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महीने पहले बड़ा रेल हादसा देखने को मिला था. यहां मेमू ट्रेन और मालगाड़ी एक ही पटरी पर आपस में टकरा गईं थी. हादसा इतना भयानक था कि कोरबा से बिलासपुर आने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी पर सामने मौजूद मालगाड़ी पर चढ़ गया. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत की हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. जिसके बाद से ही डीआरएम पर कार्रवाई की मांग हो रही थी.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button