खबरें फटाफट

दंतेवाड़ा- ट्रैक्टर की चपेट में आ बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। दुर्घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई और मौके पर ही बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। ये पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेगुडरा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेगुडरा गांव में सुबह आठ बजे के करीब एटेपाल गांव का हूंगा करतम और जियाकोडता गांव का सुकडा मंडावी बाइक पर सवार होकर कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। तभी सड़क पर रिवर्स हो रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटते हुए चली गई। जिसे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

गौरतलब है कि लगातार बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिले में एक तिहाई से ज्यादा बाइक सवार न तो हेलमेट लगाते हैं न ही इनकी पास ड्राइविंग लाइसेंस होता है। बता दें इस दुर्घटना के बाद मौके पर कुआकोंडा थाने की पुलिस पहुंच गई है। थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया ट्रैक्टर और बाइक दोनों को जब्त कर विवेचना की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button