रायपुर संभाग

CM साय की संवेदनशीलता: जनदर्शन में दिव्यांगों की समस्याएं सुनीं, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र बांटे

CG News: आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में एक बार फिर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 12:00 से इसकी शुरूआत हुई. जहां CM विष्णु देव साय ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर देकर जनदर्शन की शुरुआत की. वे दिव्यांगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना.

CM साय बुजुर्गों के पास भी पहुंचे और उनकी बातों को सुना. मुख्यमंत्री ने कई दिव्यांगों को व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र का भी वितरण किया. वहीं CM से मुलाकात करने के बाद लाभार्थियों में गजब का उत्साह दिखा सभी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button