रायपुर संभाग

महासमुंद- मध्याह्न भोजन रसोइयां संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे पुलिस उपर मारपीट का गंभीर आरोप…देखे वीडियों

महासमुन्द – जिले से सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मध्याह्न भोजन रसोइयां संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो के जरिए पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है कि, वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि बिना कारण बताए पुलिस थाने लेकर आई है. जहां उनके साथ जमकर मारपीट की है. महिला के साथ पुलिस की बर्बरता पुलिसिया सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है.
देखें वीडियो

बता दें कि, मध्याह्न भोजन रसोइयां संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे मानदेय वृद्धि मांग को लेकर 10 और 11 अप्रैल को रायपुर मे प्रदर्शन करने वाली थीं. इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने बिना कारण बताए नीलू ओगरे को 10 अप्रैल की सुबह अपने साथ उठाकर ले गई और दिन भर थाने में मुजरिम की तरह जमीन पर बैठा रखा. साथ ही नीलू ओगरे ने वीडियो जारी कर खाकी पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. उसके बाद शाम को उन्हें छोड़ दिया गया

वहीं परिजनों ने बताया कि, छोड़ने के कुछ देर बाद पुलिस वाले फिर से घर पहुंचे और नीलू का बाल खींचते हुए दोबारा बिना कारण बताए अपने साथ ले गए. वहीं पुलिस सारे आरोपों को निराधार बता रही है. पुलिस का कहना है कि, इन्हें रायपुर में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली थी. उसी संदर्भ में पूछताछ के लिए लाए थे, फिर शाम को घर छोड़ दिया है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button