छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CG : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी…एक की गई जान…कई ग्रामीण घायल

जगदलपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आई है।जहां शहर में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे पिकअप वाहन दुर्घटना हो गई। यह घटना ग्राम पंडरीपानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं 14 ग्रामीण घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

वाहन में करीबन 32 ग्रामीण सवार थे, जिसमें से 15 ग्रामीण घायल हो गए। डिमरापाल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। एक ग्रामीण की स्थिति गंभीर होने के कारण रात में उसे रायपुर के लिए रेफर किया गया. परन्तु रास्ते में ही घायल ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। उसकी शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक ग्रामीण बास्तानार का निवासी बताया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button