छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या

Chhattisgarh News : सारंगढ़ जिले के बरमकेला में कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह सिंगारपुर गांव के रोड किनारे खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। हरिनाथ पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य थे। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरिया के कमरीद गांव निवासी कांग्रेस नेता हरिराम पटेल किसी काम से बरमकेला गए थे। मंगलवार शाम को बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हत्या हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

सिर पर गंभीर चोट के निशान
हरिराम पटेल के सिर और गले पर गंभीर चोट निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से जमकर वार किया गया है। खून से पूरा चेहरा लाल हो चुका है। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जूट गई है

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने उठाया बच्‍चों और महिलाओं की गुमशुदगी का मुद्दा, गृहमंत्री ने कहा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button