छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : पेट्रोल तो सुना होगा पर अब छत्तीसगढ़ में बिना हेलमेट के भी नहीं मिलेगी शराब

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के न तो शराब मिलेगी और न ही पेट्रोल दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यह नियम 8 अगस्त को जिला प्रशासन और पुलिस की बैठक में लिया गया।

इस बैठक में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। नियम के अनुसार, दुकानदारों और पेट्रोल पंप संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल हेलमेट पहने हुए वाहन चालकों को ही सेवाएं प्रदान की जाएं। इस फैसले के बाद शुक्रवार को शराब दुकानों पर भी लोग हेलमेट पहनकर ही कतार में खड़े नजर आए।

पेट्रोल पंपों पर और शराब दुकानों में सतत निगरानी
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ जानलेवा भी हो सकता है। शराब दुकानों और पेट्रोल पंपों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दुकान बंद करने का भी विकल्प शामिल है।

हेलमेट पहनने किया जा रहा है प्रोत्साहित
प्रशासन का दावा है कि यह नियम धीरे-धीरे पूरे जिले में प्रभावी होगा और अन्य जिलों के लिए भी मिसाल बनेगा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल न केवल सुरक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी मददगार साबित होगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button