छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है – विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन को लेकर प्रदेश में लगातार सियासत चल रही है. एक ओर जहां PCC चीफ दीपक बैज ने इसी महीने अध्यक्षों के नामों का ऐलान करने की बात कही थी, तो दुसरी तरफ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा है.कांग्रेस के संगठन सृजन पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस दिल्ली से नहीं इटली से चलने वाली पार्टी है. रिमोट से चलने वाले लोग हैं.

PM आवास को लेकर दी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि विगत सरकार ने 18 लाख आवास रोककर रखा था, हमारी सरकार के आते ही पहले कैबिनेट में इसे स्वीकृत किया है. हम प्रतिदिन 18 हजार आवास बना रहे हैं, पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे. तब ग्रामीण आवास के तीन लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया था. इस बार यह संख्या और बड़ी होगी.

घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार
वहीं घुसपैठियों को लेकर कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री ने कहा कि जो घुसपैठिये इनके प्रिय होते है उन्हें वह लाते है. मैंने देखा है, रायपुर में जिनका नाम था. वह कवर्धा में नाम जुड़वा लिए. घुसपैठियों के माध्यम से कांग्रेस वोट बैंक बनाने का प्रयास करती है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button