छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायगढ़ संभाग

रायगढ़ के खरसिया हत्याकांड में पड़ोसी ही निकला कातिल, चार लोगो की ली थी जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शवों को घर के पीछे बाड़ी में बने खाद के ढेर में छिपा दिया। इस खौफनाक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पड़ोसी लोकेश्वर पटेल निकला ही चारो का कातिल निकला, वहीं इस घटना में एक नाबालिग की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है।

बता दे कि के अनुसार गुरुवार सुबह खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव (35 वर्ष), उसकी पत्नी सहोदरा उरांव (30 वर्ष), बेटा अरविंद उरांव (10 वर्ष) और छोटी बेटी शिवांगी (6 वर्ष) की लाश घर के पीछे स्थित खाद के ढेर में दबी हुई हालत में मिली थी। इस बीच बुधराम की सबसे बड़ी बेटी शिवानी (16 वर्ष) की जान बच गई क्योंकि वह कोटमार में रिश्तेदारों के यहां रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही है।

घर के अंदर से फैली बदबू, तब खुला राज
गांव के ग्रामीणों ने बताया था कि बुधराम उरांव राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की सुबह बुधराम गांव में ही काम करने गया था, जहां से शाम पांच बजे घर लौटा था और अगले दिन से उसका घर अंदर से बंद था। गुरुवार सुबह तेज दुर्गंध आने पर जब गांव के लोगों ने खिड़की से अंदर झांका तो देखा कि कमरे में खून का धब्बा फैला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी खरसिया थाने में दी।

पुलिस जल्द करेगी खुलासा
एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने अलग-अलग टीम बनाकर हर पहलू से जांच करते हुए संदेहियों से पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button