सरगुजा संभागछत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : नाबालिग को बंधक बनाकर युवक मिटाता रहा हवस, माता-पिता भी देते थे साथ

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस के टीम ने नाबालिक को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को उसके माता-पिता समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग को अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और पीड़िता को उसके घर से बरामद किया है।

बहला-फुसलाकर नाबालिग को साथ ले गया था आरोपी
शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, नाबालिक का उम्र लगभग 14 साल है और आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया था और उसे अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। इधर नाबालिग के गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पा रहा था।

युवक और माता-पिता गिरफ्तार
मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू की और पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button