छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग
𝐂𝐡𝐡𝐚𝐭𝐭𝐢𝐬𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : कोंडागांव में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, बच्चों समेत 11 लोग घायल

कोंडागांव । NH क्रमांक 30 पर ग्राम बनियागांव के पास बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव मं भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोडागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 17 सी 3618 कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन ग्राम बनियागांव स्कूल के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
