छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News -बेटे की हत्या, 3 दिन बाद मां की फांसी पर लटकता मिला लाश, मर्डर के बाद खुदकुशी की आशंका

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ढाई साल के शिवा चौहान की हत्या के तीन दिन बाद उसकी मां की भी लाश मिली है। महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। पुलिस मर्डर के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। घटना मानिकपुर चौकी के ग्राम ढेलवाडीह की है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पहाड़ के ऊपर महिला मालती चौहान की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।

बेटे की हत्या के बाद मां के खुदकुशी की आशंका
दरअसल, 21 फरवरी को खरमोरा निवासी ढाई वर्षीय शिवा चौहान की हत्या कर दी गई थी। बच्चे की गला रेता गया और प्राइवेट पार्ट जलाने की कोशिश की गई थी। आखिरी बार वो अपनी मां मालती चौहान के साथ देखा गया था। ऐसे में मां पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
जिसके बाद पुलिस की टीम अलग-अलग टीम मां मालती की तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अब महिला की भी लाश मिल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि बच्चे की हत्या से पहले 20 फरवरी को उसे मां के साथ देखा गया था। रविवार को मानिकपुर के डंपिंग यार्ड में ऊपर महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। आगे की जांच की जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button