छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की खोली पोल पट्टी… अब बताया असल सच…देखिए क्या कहा…

राजधानी रायपुर के राजीव भवन में हुए बखेड़ा के बाद कांग्रेस की प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है इस्तीफे के बाद वो लगातार कांग्रेस को घेरने में लगी हुई है, उन्होने कहा है कि ” मैंने हमेशा सुना है कि कांग्रेस राम विरोधी, सनातन विरोधी और हिंदू विरोधी है लेकिन मैंने कभी इस पर विश्वास नहीं किया।महात्मा गांधी हर बैठक की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से करते थे। जब मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मेरा हकीकत से सामना हुआ। मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने फोटो या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो मैं अयोध्या क्यों गई…”
देखे वीडियों

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला पर न्याय यात्रा के दौरान शराब का ऑफर करने, आधी रात उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने और फिर राजीव भवन में हुए विवाद के दौरान कमरा बंद कर अभद्रता करने जैसे संगीन आरोप लगाये हैं। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर राधिका खेड़ा ने न्याय यात्रा के दौरान कोरबा और अन्य जगहों पर उनके शराब ऑफर करने का आरोप लगाया है।

राधिका खेड़ा ने सुशील आनंद शुक्ला के अलावे धनंजय सिंह ठाकुर का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इनलोगों ने शराब का ऑफर किया और फोन करके देर रात तक पूछते थे कि कौन सी ब्रांड की शराब पीनी है, वो उनके कमरे में पहुंचाने का काम करेंगे। यही नहीं राधिका खेड़ा ने ये भी आरोप लगाया कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और भूपेश बघेल को भी दी थी, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button