छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

Chhattisgarh – तीन युवकों की मौत, शादी में शामिल होने जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई

Chhattisgarh – रायगढ़ । लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है। जहां पेड़ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई है ।

जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी युवक मध्य रात्रि अपनी बाईक से शादी में शामिल होने गेरुपानी के निकले थे । रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा , विजय भोय , लक्ष्मण चौहान सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी सुबरा बताया जा रहा है । डायल 112 ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा पहुंचाया जा रहा है, वहीं लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button