देश दुनिया

Heatwave : देश में प्रचंड गर्मी का कहर! …55 डिग्री के बीच जैसलमेर बॉर्डर पर BSF का जवान शहीद, हीटस्ट्रोक से गई जान

Heatwave : देश भर में प्रंचड गर्मी का दौर जारी है ऐसे में मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए अलर्ट भी जारी किया है इसी बीच भारत-पाकिस्तान स्थित जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान शहीद हो गया है. शहीद जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है. बताया गया है कि जवान की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है. फिलहाल देशभर में प्रचंड गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है. इसका असर रेगिस्तानी बॉर्डर पर भी है, जहां तापमान 55 डिग्री से भी ऊपर चला गया है. इस भीषण गर्मी की वजह से बीएसएफ जवान भी परेशान हैं.

अजय कुमार रविवार सीमा चौकी भानु पर तैनात थे. भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रामगढ अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में 27 मई सुबह जवान ने दम तोड़ दिया. रामगढ अस्पताल परिसर में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान 173 वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

जलपाईगुड़ी भेजा जाएगा शहीद जवान का शव
शहीद जवान के शव को रामगढ से जोधपुर तक सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा. फिर जोधपुर से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी तक हवाई जहाज के जरिए शव को पहुंचाया जाएगा. फिलहाल शेरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस तरह से दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक गर्मी पड़ रही है, वैसी ही गर्मी राजस्थान में भी पड़ रही है. रेगिस्तानी इलाका होने की वजह से दिन में यहां रेत इस कदर गर्म हो रही है कि उस पर लोग रोटियां पापड़ सेक लें

बेमेतरा ब्लॉस्ट : लापता सात लोगों के बचने की उम्मीद ना के बराबर

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button