छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में गर्मी से एक और मौत, यातायात पुलिस के आरक्षक को हीट वेव से आया हार्ट अटैक

Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है । गुरुवार को ड्यूटी करने जा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मचारी की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। मृतक आरक्षक का नाम भागीरथी कंवर है। भीषण गर्मी की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। वह राजधानी रायपुर के भनपूरी यातायात थाना में ट्रैफ़िक के तौर पर पदस्थ था। मृतक का गरियाबंद का है निवासी है।

कथा स्थल में वृद्ध की मौत
राजधानी रायपुर के समीप अमलेश्वर के कथा स्थल में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने धरसीवा के 70 साल के तीरथ राम साहू पहुंचे थे। कथा सूनने के दौरान तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिमगा में हुई वृद्ध महिला की मौत
सिमगा में ग्राम ठेकुना के पास रायपुर बिलासपुर हाईवे के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली है। भीषण गर्मी की तपिश की वजह से 70 वर्षीय महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दुर्ग में एक महिला की मौत
दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

भीषण गर्मी के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने गर्मी से बचने लोगो से अपील करते हुए अपना ख्याल रखने की बात कही है

बीजेपी सरकार बनने के बाद अब तक 122 नक्सली मारे गए, 415 गिरफ्तार, 423 ने आत्मसमर्पण किया

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button