छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

Ambikapur News : अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत

Ambikapur News : अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर व बलरामपुर के बीच भेड़ाघाट मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सीधे पेड़ से टकरा पलट गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बड़ी मां , ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है। उसे अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) , अपनी बड़ी उषा देवी (60 ) को लेकर मोटरसाइकिल से राजपुर आ रहा था। राजपुर निवासी बबलू केसरी के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। दुर्घटना में ट्रक चालक बबलू यादव (35) के साथ रतन केसरी व उषा देवी की मौत हो गई। क्लीनर अभय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रक में रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में चालक फंस गया था। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया था।

दो हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की आहट ! …दीपक बैज की हो सकती है छुट्टी…देखिए खास रिपोर्ट

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button