छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : सीएम साय ने वीरंगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Chhattisgarh : रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

दो हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की आहट ! …दीपक बैज की हो सकती है छुट्टी…

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button