छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

NMDC : भाजपा ने छत्तीसगढ़ के साथ किया बहुत बड़ा धोखा , नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण

NMDC : बस्तर की नगरनार स्टील प्लांट को लेकर फिर छत्तीसगढ़ का माहौल गर्म हो चला है, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीएस सिंहदेव नें भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने मिल कर छत्तीसगढ़ के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। बस्तर में NMDC स्टील प्लांट के निजीकरण का फैसला बिलकुल दुर्भाग्यपूर्ण और अनैतिक है। कांग्रेस सरकार द्वारा जो ज़मीन सरकारी उद्योग के लिए दी गई थी अब कयास हैं कि उसका इस्तेमाल निजी उद्योग के लिए होगा। यह छत्तीसगढ़ में सरकारी रोज़गार पर चोट करेगा, आरक्षण से वंचितों को मिलने वाली सहायता से विहीन कर दिया जाएगा – पहले सरकार के नाम पर ज़मीन और संसाधन का नियंत्रण लेना और फिर उसका चुपके से निजीकरण करना प्रदेशवासियों के साथ उच्च दर्जे का धोखा है।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button