छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh News : पुलिया से टकराकर नीचे गिरी बाइक, दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के लोरमी में तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में दो बैगा युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

दरअसल यह पूरी घटना लोरमी के बिजराकछार मार्ग के पास की है। ज्ञान सिंग बैगा, धरम सिंह बैगा और नच्कार बैगा बाइक में बाइक की किश्त पटाने के लिए घर से लोरमी जाने के लिए निकले थे। वनांचल के ग्राम बिजराकछार मार्ग स्थित पुलिया के पास पहुंचे ही थे, कि तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराकर नाले में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई बाइक
ग्रामीणों ने बताया की बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नाले में गिर गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए रवाना किया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र पूरी गोस्वामी ने बताया कि, पुलिस बाइक को जब्त कर मामले की विवेचना मे जुट गई है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ को 8,46,931 आवासों की स्वीकृति – सीएम साय

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button