देश दुनिया

बेंगलुरु में RCB की जीत के जश्न में मची भगदड़, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 7 लोगों की मौत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. इसमें एक महिला भी शामिल है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं,

यह हादसा तब हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका जताई जा रही है. पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button