छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

लोहारीडीह कांड : टीआई, एसआई समेत 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, हटाए गए DSP

लोहारीडीह कांड : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह अग्निकांड पर रेंगाखार थाना प्रभारी, एसआई महामंगलम, एसआई अंकिता समेत 23 पुलिसकर्मिसों को लाइन अटैच किया गया है। वहीं DSP संजय ध्रुव को हटाकर कृष्णा चंद्राकर को प्रभार दिया गया है।

सप्ताह भर के भीतर तीन मौतें
बता दे कि, कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक सप्ताह के भीतर 3 लोगों की अलग- अलग कारणों से मौत हो गई है। इनमें 14 सितंबर की दरमियानी रात शिव प्रसाद साहू की लाश मध्यप्रदेश के बिरसा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक में रघुनाथ साहू के घर पर आग लगा दी, जिससे रघुनाथ साहू की जलने से मौत हो गई।

प्रशांत साहू की जेल में मौत
वहीं इस मामले में पुलिस ने 33 महिलाओं समेत 69 ग्रामीणों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है। इन्हीं में से हत्या के आरोप में जेल भेजे गए प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोटों के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशांत साहू की मौत पुलिस की पिटाई के चलते हुई है। अब इसी पर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Chhattisgarh News : डिप्टी सीएम अरुण साव बता रहे है साय कैबिनेट के निर्णय

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button