छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में अधिकारियों समेत 150 पुलिसवालों का जम्मों तबादला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलिस विभाग ने बड़ी सर्जरी हुई है. दुर्ग जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने त्यौहारी सीजन के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी और आरक्षकों का तबादला किया है. जिसमें कई आरक्षकों को पुलिस लाइन से थाने में ट्रांसफर किया गया है. वही जो लंबे समय से थाने में मौजूद थे उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है और कुछ पुलिस कर्मियों को जिले के दूरस्थ स्थानों में तबादला किया गया है.

दुर्ग एसपी ने 150 पुलिस कर्मियों का किया ट्रांसफर
दरअसल दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तबादला लिस्ट जारी करते हुए दो उपनिरीक्षक 16 सहायक उप निरीक्षक सहित 150 पुलिस जवानों का तबादला किया है जिसमें कई पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है. एसपी ने कुछ दिनों पहले क्राइम मीटिंग ली थी जिसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने थानों से पुलिस जवानों की लिस्ट मंगाई थी इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों समेत 150 पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया है.

इस ट्रांसफर लिस्ट में कई चर्चित नाम भी शामिल है जो लंबे समय से थानों में जमे हुए थे दुर्ग एसपी ने सभी थानों से उन लोगों को चिन्हित किया जो लंबे समय से थानों में जमे हुए थे उसके बाद ऐसे पुलिस जवानों का लिस्ट तैयार किया गया जिनके खिलाफ शिकायतें मिली थी इसके बाद दुर्ग एसपी ने लिस्ट जारी करते हुए 150 पुलिस कर्मियों को तबादला कर दिया है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button