छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh News – नारायणपुर में नक्सलियों ने ले ली बीजेपी नेता की जान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया है। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोमल मांझी शनिवार सुबह छोटेडोंगर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। इसी बीच 4 से 5 नक्सली वहां आ धमके। सुनसान इलाका देखकर नक्सलियों ने मांझी को पकड़ लिया और जंगल की तरफ लेकर गए। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव को गांव के पास फेंक दिया।

नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके
बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने सुबह 10 से 11 बजे के बीच वारदात की है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके थे। पर्चे में लिखा है कि कोमल मांझी आमदई माइंस की दलाली करता था। इससे पहले भी समझाइश दी गई थी, नहीं माना, इसलिए मौत की सजा दी है।

पुलिस सुरक्षा लेने से कर दिया था मना
ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि वारदात के बाद इलाके में सर्चिंग की जा रही है। ASP ने बताया कि कोमल मांझी को चुनाव से पहले और बाद में सुरक्षा दी गई थी, लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। साथ ही इन्हें परिवार समेत सेफ हाउस भी उपलब्ध करवाया गया था, इसके लिए भी मना कर दिया था।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button