केद्रीय मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा में हुए शामिल, जाने शाह की बड़ी बाते

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह लालबाग मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई।
देखे वीडियों
जाने शाह की बड़ी बाते
🔴31 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा। दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया।
🔴नक्सलवाद के कारण पूरा बस्तर विकास से दूर रहा
🔴भाजपा कार्यकाल में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, चावल 3100 रुपए समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है।
🔴एक माह में 500 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया
🔴बस्तर में ओलिंपिक हो रहा। देशभर के आदिवासी बस्तर ओलिंपिक खेलने आएंगे।
🔴बस्तर पूरी दुनिया का आकर्षण केंद्र
🔴दिल्ली जाकर सबको बताउंगा एक बार मुरिया दरबार जरूर जाएं
🔴मोदी जी स्वदेशी पर बल दिया है। हर घर में संकल्प लेना है कि मेरे घर में देश में बनी चीजों का उपयोग होगा
🔴140 करोड़ की आबादी स्वदेशी की संकल्प को अपनाएं तो देश को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता
🔴GST में 395 चीजों से टैक्स घटाया। इससे पहले इतनी बड़ी कटौती कभी नहीं हुई