देश दुनिया

नरेंद्र मोदी @25: मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 निर्णायक फैसले जिन्होंने भारत की राजनीति को नया रास्ता दिया

7 अक्टूबर 2001… यही वो दिन था जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आज (7 अक्टूबर 2025) वे सरकार के मुखिया के रूप में 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने एक्स (X) पर लिखा –

“आज मैंने ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन की सेवा के अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया है। हर दिन, हर क्षण मैंने देशवासियों के जीवन को बेहतर करने और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से काम किया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी का स्नेह मिला।”

इन 25 वर्षों में मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने न सिर्फ गुजरात की तस्वीर बदली बल्कि भारत की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को भी नया रूप दिया। आइए जानते हैं उनके 25 सबसे अहम फैसले 

 गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अहम फैसले (2001-2014)

1. भुज भूकंप पुनर्वास मिशन
सीएम बनते ही मोदी ने 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद पुनर्वास मिशन शुरू किया। तबाह हो चुके बुनियादी ढांचे को समय पर दोबारा खड़ा किया और सक्रिय आपदा प्रबंधन मॉडल तैयार किया।

2. ज्योतिग्राम योजना (2003)
गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की। इससे कृषि और ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया।

3. वाइब्रेंट गुजरात समिट (2003)
निवेश आकर्षित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन की शुरुआत की, जिसने राज्य को औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित किया।

4. रिवर इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट
नर्मदा नहर नेटवर्क को विस्तार देकर सिंचाई और पीने के पानी की आपूर्ति में क्रांति लाई।

5. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट मॉडल
गुजरात को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए।

6. ई-गवर्नेंस की शुरुआत
शासन में पारदर्शिता और दक्षता के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किए।

7. पर्यटन को बढ़ावा – ‘खुशबू गुजरात की’ अभियान (2005)
गुजरात को सांस्कृतिक और पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया।

8. भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती
शासन में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए नौकरशाही को जवाबदेह बनाया।

 प्रधानमंत्री के रूप में निर्णायक फैसले (2014-वर्तमान)

9. स्वच्छ भारत अभियान (2014)
‘खुले में शौच से मुक्त भारत’ के लक्ष्य के साथ देशव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया।

10. जन धन योजना (2014)
गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर वित्तीय समावेशन सुनिश्चित किया।

11. मेक इन इंडिया (2014)
विदेशी निवेश को प्रोत्साहित कर भारत को मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनाने की पहल।

12. नोटबंदी (2016)
काले धन पर रोक लगाने के लिए ₹500 और ₹1000 के पुराने नोट बंद किए।

13. उज्जवला योजना
गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर उन्हें धुएं से राहत दी।

14. जीएसटी (2017)
‘एक देश, एक कर’ व्यवस्था लागू कर टैक्स सिस्टम को सरल बनाया।

15. डिजिटल इंडिया (2015)
यूपीआई, डिजिलॉकर, उमंग ऐप जैसे इनोवेशन से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा।

16. सर्जिकल स्ट्राइक (2016)
उरी हमले के जवाब में सीमा पार जाकर आतंकी ठिकाने नष्ट किए।

17. बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019)
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की।

18. ऑपरेशन सिंदूर (2025)
पीओके और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर आतंकवाद पर करारा प्रहार।

19. पीएम किसान सम्मान निधि (2019)
छोटे किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद सीधे खाते में दी।

20. आयुष्मान भारत (2018)
55 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना दी।

21. तीन तलाक खत्म (2019)
मुस्लिम महिलाओं को कानूनी सुरक्षा देकर तीन तलाक को गैरकानूनी बनाया।

22. अनुच्छेद 370 हटाया (2019)
जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर उसे पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बनाया।

23. नागरिकता संशोधन कानून (2019)
उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता का रास्ता साफ किया।

24. कृषि कानून (2020)
कृषि सुधारों की कोशिश, हालांकि विरोध के कारण वापस लेना पड़ा।

25. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (2020)
कोविड काल में गरीबों को मुफ्त राशन देकर 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को राहत दी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button