छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, 6 मंत्रियों को नए जिलों का सौंपा गया कार्यभार

छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेर बदल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव नए मंत्री बनने के चलते हुआ है। इसी कड़ी में 6 मंत्रियों के प्रभार वाले जिले का आदेश जारी किया गया है।

जारी सूची के अनुसार अब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग, बालोद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बस्तर के प्रभारी मंत्री बन गए हैं। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदा बाजार भाटापारा के प्रभारी मंत्री बने हैं। लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रभारी मंत्री बनी हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button