छत्तीसगढ़

क्या भूपेश बघेल जाऐंगे राज्यसभा ?… इस मंत्री ने किया बड़ा दावा…दे दी अग्रिम बधाई…

रायपुर। क्या छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राज्यसभा जा सकते हैं ? क्या छ: महीने बाद जेल से लौटे उनके बेटे चैतन्य बघेल छत्तीसगढ़ के राजनीति में सक्रिय भूमिका में नजर आऐगे ? इस मामले पर प्रदेश के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व सीएम को बधाई तक दे डाली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल को राज्यसभा जाने के लिए अग्रिम बधाई। दोनों सीटें पहले बाहरी लोगों को दे दी गई थीं। उनके राज्यसभा जाने से हमे कोई दिक्कत नहीं है, वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के राजनीति में आने पर भी हमें कोई आपत्ति नहीं है। हर व्यक्ति को राजनीति में आने का अधिकार है।

अक्टूबर 2026 में राज्यसभा चुनाव
आपको बता दें कि अक्टूबर 2026 में राज्यसभा का चुनाव होगा। केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम की सीटें खाली होंगी। विधानसभा के आंकड़े देखें तो इस बार इन दो सीटों में से एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है, सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को संतोष करना पड़ सकता है। ऐसे में राजनीति के जानकार यह अनुमान लगाने लगे हैं कि भूपेश बघेल को कांग्रेस राज्यसभा भेज सकती है। बहरहाल यह कांग्रेस को ही तय करना है कि वह किसे राज्यसभा भेजेगी, लेकिन इसे लेकर भाजपा नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं। बता दें कि भाजपा पहले ही राज्य के बाहर से व्यक्ति को राज्यसभा भेजने पर कांग्रेस पर हमेशा तंज कसती रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button