छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

जांजगीर चांपा – आपरेशन थिएटर में मरीज का आपरेशनकरते समय डाक्टर को आया हार्टअटैक, मौत

हर्षित तिवारी – जांजगीर-चांपा जिला अस्‍पताल के आपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डाक्टर की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। खबरों के अनुसार जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डाक्टर शोभाराम बंजारे को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही डाक्टर की मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई, डाक्टर शोभाराम बंजारे, गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा अनिल जगत ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले डाक्टर शोभाराम बंजारे, पिछले साढ़े 3 साल से रिटायरमेंट के बाद संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर में कार्यरत थे। रात 8 बजे वे आपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन को सूचना दी गई है। सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button