मध्यप्रदेश

बिहार चुनाव प्रचार के लिए सीएम मोहन यादव आज होंगे रवाना, दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। बिहार में पहले चरण का मतदान आज हो रहा है, और इस बीच सीएम मोहन यादव भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में दो महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा पार्टी के प्रचार अभियान को और गति देने वाला माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे। वहां से वे दोपहर 12:25 बजे दरभंगा से उच्च विद्यालय रहिका खेल मैदान, बिस्फी विधानसभा क्षेत्र (मधुबनी जिला) पहुंचेंगे, जहां वे अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति की उम्मीद है।

इसके बाद दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव बिस्फी से रवाना होकर तरवा खेल मैदान, वजीरगंज (गया जिला) पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

सीएम यादव के भाषणों में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ बिहार में विकास और सुशासन को लेकर पार्टी के दृष्टिकोण को प्रमुखता से रखा जाएगा।

बिहार में अपने प्रचार कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 6:10 बजे भोपाल लौट आएंगे। उनका यह दौरा बिहार में बीजेपी के चुनावी अभियान को मजबूती देने के तौर पर देखा जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button