News Bulletinरायपुर संभाग

Video – धमतरी : बजरंगियो की गिरफ्तारी को लेकर BJP ने किया थाने का घेराव, लगाए नारे

धमतरी में कर्नाटक चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है, राजनीतिक सरगरर्मियों के साथ अब जगह-जगह इसके असर दिख रहे हैं,  धमतरी में इस मामले को लेकर बजरंग दल ने कांग्रेस की शव यात्रा निकाली। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़-फोड़ किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली मे शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने के साथ ही बजरंग दल की 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसके विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित हिंदू संगठन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली का घेराव किया और मैं भी बजरंगी हूं मुझे भी गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाए गए वहीं थाना परिसर में प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा पढा और प्रदर्शन करते रहे 

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button