छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए, PHQ अटैच, अजय को पुलिस अकादमी की कमान

छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी, चंदखुरी के IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते उनके पद से हटा दिया गया है। SI की पत्नी की लिखित शिकायत के बाद गृह विभाग ने कार्रवाई करते हुए डांगी को पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया है। अब इस पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय यादव को दी गई है। अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में पदस्थ थे और अब वे चंदखुरी पुलिस अकादमी के निदेशक होंगे।
देखे आदेश

शिकायत में SI की पत्नी ने IG डांगी पर कई सालों से यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस मुख्यालय में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी 2017 में कोरबा में IG डांगी से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से ही वह लगातार परेशान की गई। बिलासपुर और चंदखुरी में पदस्थापना के दौरान भी वीडियो कॉल और अन्य तरीकों से महिला पर दबाव बनाया गया। महिला ने कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी जमा किए हैं।

14 दिनों की इंटरनल जांच तथा साक्ष्यों की जांच के बाद गृह विभाग ने IG रतनलाल डांगी के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इस केस की जांच IG आनंद छाबड़ा के नेतृत्व में की जा रही है, जिसमें महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। सबसे पहले शिकायतकर्ता महिला का बयान एवं डिजिटल सबूत लिए जाएंगे, इसके बाद IG डांगी का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

IG डांगी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और इसके खिलाफ उन्होंने पूर्व में भी अफसरों को अवगत कराया था।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button