छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग में महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने जीता गोल्ड मेडल

 Rajnandgaon News : 72 वें ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग कलस्टर-2023 मधुबन कर्नाल (हरियाणा) में 04 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2023 तक पुलिस गेम में राजनांदगांव जिले की महिला प्रधान आरक्षक क्र-760 अंजू सिंह द्वारा पावर लिफ्टिंग जीता गोल्ड मेडल प्रतियोगिता में 76 कि.ग्रा. वर्ग में 370 कि.ग्रा. पावरलिफ्ट कर गोल्ड मेडल विजेता बनी और छत्तीसगढ़ पुलिस को किया गौरान्वित।

पावरलिफ्ट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल विजेता बनी

दिनांक 19.10.2023 को अपने यूनिट राजनांदगांव वापस आने पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा अंजू सिंह का किया गया सम्मान।

दिनांक 04.10.2023 से 08.10.2023 तक मधुबन (हरियाणा) में आयोजित 72वां ऑल इंडिया पुलिस गेम आयोजीत था जिसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक क्र-760 अंजू सिंह महिला प्रकोष्ठ/रक्षित केन्द्र राजनांदगांव द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रधिनिधित्व कर रही थी, अंजू

सिंह द्वारा 72 किलो ग्राम केटीगिरी में 370 कि.ग्रा. पावरलिफ्टिंग कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पद्क विजेता रही। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पुणे (महारष्ट्र) में आयोजित 71वां ऑल इंडिया पुलिस गेम पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 69 कि.ग्रा. वर्ग में 340 कि.ग्रा. पावरलिफ्ट कर गोल्ड मेडल विजेता बनी थी।

छत्तीसगढ़ वापस अपने यूनिट राजनांदगांव आने पर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा अंजू सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। इस अवसर पर डीएसपी सुश्री तनुप्रिय ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयिन स्टाफ उपस्थ्ति रहें

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button