छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Dhamtari News : गंगरेल डैम में मिली युवक की सड़ी-गली लाश

Dhamtari News : गंगरेल डैम के पीछे फुटहामुड़ा के पास एक युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मामला हत्या और आत्महत्या का है पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है. यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध के पीछे फूटहामुड़ा के पास आज सुबह एक युवक की पानी में तैरती हुई लाश ग्रामीणों ने देखी. जिसके बाद मामले की सूचना केरेगांव पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक के हाथ पर एक टैटू है जिसमें जैक लिखा हुआ है. आसपास के इलाकों में पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त जीतेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अरौद मगरलोड निवासी के रूप में हुई है. युवक की लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है.फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा धुमधाम से मनाया गया जबर हरेली रैली

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button