रायपुर संभाग

Video – बिरनपुर कांड : डा. रमन विधायकों के साथ निकले बिरनपुर, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमा झटकी

बेमेतरा। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव जाने के लिए निकले। इसी बीच पुलिस ने बेमेतरा के पास कंतेली गांव में बेरीकेटिंग लगा रखी थी। इस स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बेरिकेटिंग हटाने की कोशिश भी की। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व सीएम रमन सिंह और विधायकों को बिरनपुर के गांव के लिए जाने दिया, लेकिन कार्यकर्ताओं पर रोक लगा दी है। इससे पहले भी 10 अप्रैल को जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। तब भी पुलिस ने उन्हें जाने मना कर दिया था। फिलहाल डा. रमन और पार्टी के विधायक साजा में रुके बताए जा रहे हैं। वे जल्द ही बिरनपुर में भुवनेश्वर साहू के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचने वाले हैं।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button