बस्तर संभाग

VIDEO- फरसगांव – नेशनल हाईवे 30 में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, नेशनल हाईवे 30 में बस और ट्रक की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। देखे वीडियों

बताया जा रहा है कि, इस दुर्घटना में बस के चालक को भी गंभीर चोट आई है। वहीं पुलिस ने घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इस हादसे के बाद से नेशनल हाईवे 30 पर सड़क जाम हो गया है। फिलहाल पुलिस मार्ग बहाल कराने में जुटी हुई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button