छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Baloda Bazar Violence : भीम क्रांतिवीर छात्र संघ का प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे और उपाध्यक्ष संदीप कोसले गिरफ्तार

Baloda Bazar Violence : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे और भीम क्रांतिवीर उपाध्यक्ष संदीप कोसले को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में 158 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके है ।

गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों पर आंदोलन की तैयारी, रूपरेखा बनाने, आंदोलन के लिए अनुमति और आयोजक समिति के अहम सदस्यों के रूप में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान वीडियो, सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर की।

न्यायालय ने दोनों को भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपी गोपी बंदे भीम क्रांतिवीर का छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष है। साथ ही संदीप कोसले भीम क्रांतिवीर का उपाध्यक्ष है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा गया। प्रकरण में 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

5वीं तक के बच्चों की स्थानीय भाषा-बोली में होगी पढ़ाई, सशस्‍त्र बल में भर्ती को मंजूरी…साय कैबिनेट के फैसले

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button