छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : खुल्ले लेने के बहाने ठगी, दुकानदार को नकली नोट थमा हुआ फरार

Chhattisgarh News : धमतरी में दुकान संचालक नकली नोट की ठगी का शिकार हुआ है बता दें ब्लॉक बेलर के थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम फरसगांव में दयाराम मरकाम दुकान का संचालक है जो अपने स्टोर में बैठा हुआ था इसी दौरान स्टोर में आकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दयाराम से 2500 का चेंज मांगा और 500 का 5 नकली नोट संचालक को निकालकर थमा दिया,,,,आपको बता दें 500 के पूरे नोटो के सीरियल नंबर एक ही हैं,,,अज्ञात व्यक्ति ने 2500 रूपये के खुले लिए और जब तक दयाराम कुछ समझ पाता अज्ञात व्यक्ति वहां से नौ दो ग्यारह हो गया था,,,,दयाराम मरकाम को पता चलते ही वह तुरंत दुकान से बाहर निकल कर देखा लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी ,,,,,इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति का करीब 15 से 20 किलो मीटर पर स्थित ग्राम घटुला तक पीछा किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका,,,,, न्यूज़ 36 के संवाददाता की खल्लारी के थाना प्रभारी अरविंद नेताम से बात करने पर पता चला कि अभी तक इस मामले को लेकर थाने में कोई भी प्रार्थी द्वारा एफआईआर दर्ज नही करवाया गया है,अगर कोई प्रार्थी इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाता है तो पुलिस के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
देखे वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button