छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

रायपुर के गरीब गांव के घर में मिले नाग-नागिन का जोड़ा और 35 बच्चे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र के देवरी गांव के मकान में जमीन के नीचे एक साथ 35 खतरनाक इंडियन कोबरा देख लोगों के होश उड़ गए। घर के अंदर सांपों का बसेरा होने की जानकारी मिलने पर मकान मालिक ने डॉयल 112 की मदद ली। डॉयल-112 की टीम ने पूरी तरह से सावधानी बरतते हुए सभी सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। डॉयल-112 की टीम तथा सपेरे ने सांपों को रेस्क्यू करने के पहले घर के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाला। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया।
देखे वीडियों

देवरी गांव निवासी इंद्र कुमार साहू के घर पिछले सप्ताह शनिवार को सांप निकलने की घटना हुई थी। बताया जा रहा है, इंद्र कुमार के घर पर कुछ दिनों से लगातार छोटे-छोटे सांप निकलने की घटना हो रही थी। घर में लगातार सांप निकलने से परेशान इंद्र कुमार ने गांव के एक सपेरे को बुलाया। सपेरे ने घर के चारों तरफ पड़ताल की। पड़ताल में कहीं भी सांपों का बिल नहीं मिला।

फर्श के नीचे मिला सांपों का संसार
घर की तलाशी के बाद सांप नहीं मिलने पर सपेरे ने घर की जमीन को पैर से दबा दबाकर देखा। एक कमरे में लगे टाइल्स को दबाने पर वह दबने लगा और टाइल्स के नीचे जमीन के पोला होने का अहसास हुआ। इसके बाद जमीन की टाइल्स उखाड़ी गई। टाइल्स के नीचे सांपों का अलग संसार देख सभी के होश उड़ गए।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button