छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कांग्रेस ने आकाश शर्मा को रायपुर दक्षिण का उम्मीदवार बनाया

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आकाश शर्मा वर्तमान में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी से होगा। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को वोटिंग होगी।

बता दें कि रायपुर दक्षिण का टिकट पाने कांग्रेस नेताओं में मारामारी हुई। इसमें बड़ी डील होने की चर्चा भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस बीच प्रदेश से लगातार शिकायत AICC तक पहुँचती रही। कोई SMS तो कोई व्हाट्सअप और फिर काल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराते रहे। पार्टी के दो वरिष्ठ महामंत्रियों के टिकट दलाली तथा एक नए महामंत्री टिकट वितरण की खबर को वायरल करने के आरोप आलाकमान से की गई है।

बता दें कि सोमवार को एक ओर जहां आकाश के घर में बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही नाम के ऐलान का इंतजार कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी उनके लिए बधाई पोस्ट नजर आने लगे। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें नाम घोषित होने से पहले ही बधाई दे दी थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button