छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : प्रधान पाठक ने की महिला के साथ छेड़छाड़ ,महिला रसोइया को कक्ष में बुलाया फिर करने लगा दुर्व्यवहार

Chhattisgarh : राजधानी रायपुर से लगें मांढर इलाके में प्रधान पाठक ने स्कूल में खाना बनाने वाली महिला रसोइया से छेड़खानी की है। महिला की शिकायत के बाद प्रधान पाठक के खिलाफ विधानसभा थाना केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि, प्रधान पाठक नशे में चूर था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धरसींवा विकासखंड के ग्राम मांढर के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला योगेंद्र नगर कुंद्ररापारा स्कूल की है। जहां शुक्रवार की दोपहर 2 बजे स्कूल में पदस्य प्रधान पाठक पन्ना लाल मिर्झा शुक्रवार को में शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचे थे। आरोपी ने स्कूल में खाना बनाने वाली महिला रसोइया को मध्यान भोजन संबंधित जानकारी लेने के लिए प्रधान पाठक कक्ष में बुला लिया। अकेले का फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक ने पहले महिला की हाथ पकड़ने लगे. महिला ने किसी तरह वहां से भाग कर घटना की आपबीती घर वालों को बताई। उसके बाद ग्रामीणों महिला तथा पीड़ित परिवार को लेकर विधानसभा थाना पहुंचे और FIR दर्ज करवाई।

प्रधान पाठक के खिलाफ में एफआईआर दर्ज
बता दे कि घटना के दिन ही देर शाम को पीड़ित परिवार वाले विधानसभा थाने में आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उस दिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उसके अगले दिन शनिवार को दोपहर 12:00 फिर पीड़ित परिवार तथा गांव वालों के साथ थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाने के गुहार लगाते रहे। लेकिन एफआईआर दर्ज करने में पुलिस वाले 24 घंटा का समय लगा दिए फिलहाल विधानसभा पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक पन्नालाल मिर्झा के खिलाफ में भारतीय न्याय संहिता धारा 74 मामला दर्ज हुआ है । फिलहाल आरोपी प्रधान पाठक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button