छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

सुकमा मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, डीआरजी के तीन जवान घायल, विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया गया है, जबकि डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के तीन जवान प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल जवानों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली।

अभियान के दौरान हुए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए तीनों जवानों सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रेफर किया गया है। वहीं सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक मारे गए नक्सली का शव बरामद किया गया है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button