छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – महादेव सट्टा ऐप में दो और कारोबारी गिरफ्तार, नितेश टिबरेवाल और अमित अग्रवाल के जुडे़ है तार

Mahadev App Case : छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में नितेश टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को ED ने गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी है। विदेशी कंपनियों में शेयर होल्डर भी हैं। जांच में अब तक ढाई करोड़ रुपए का हिसाब दिखा है। अमित का भाई अनिल अग्रवाल महादेव ऐप में पार्टनर था। वह दुबई से जो पैसे भेजता था उसे यहां रिसीव करके अमित अपने अकाउंटेंट के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करता था।

ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक 1 जनवरी को सप्लीमेंट्री कम्प्लेंट कोर्ट में रखी थी। उसमें अनिल कुमार अग्रवाल को अभियुक्त बनाया था। अमित अग्रवाल इसी का भाई है। इसकी पत्नी ने अनिल दम्मानी के साथ मिलकर जमीन भी खरीदा है। जांच के लिए ED ने अमित अग्रवाल की रिमांड मांगी थी।

नितेश टिबरेवाल ने दुबई में खरीदी थी प्रॉपर्टी
सौरभ पांडेय ने आगे बताया कि गिरफ्तार हुआ दूसरा व्यक्ति नितेश टिबरेवाल, विकास छापरिया नाम के अभियुक्त की विदेशी कंपनियों में शेयर होल्डर था। जब हमने भारत से बाहर उसकी संपत्तियों के बारे में पूछा तो पहले इनकार कर दिया था।

इस केस में आगे बढ़ने और सबूत जुटाने के लिए हमने कोर्ट से इनकी रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी। हमने 14 दिन की रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने हमें 5 दिन की रिमांड मंजूर की है। इन्हें 17 जनवरी को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सौरभ पांडेय ने कहा कि इन्हें हमने पूछताछ के लिए बुलाया था। जब इनसे पूछताछ की गई तो इनके स्टेटमेंट रिकॉर्ड से अलग थे। वे गुमराह करने वाली जानकारी दे रहे थे। हमें लगा कि ये बहुत कुछ छिपा रहे हैं। इसके बाद इनसे सघन पूछताछ करने के लिए रिमांड मांगी गई।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button