छत्तीसगढ़

CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

कुरूद/धमतरी। भारतीय जनता पार्टी, जिला धमतरी ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किसान, महिला, अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर की गई हैं।

किसान मोर्चा के तहत 13 मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। धमतरी शहर से ईश्वर सोनकर, आमदी से व्यासनारायण साहू, रांवा से संजय साहू, भोथली से योगेश साहू और कुरूद से दीनबंधु चंद्राकर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अन्य मंडलों के अध्यक्ष भी नामित किए गए हैं।

महिला मोर्चा में जिला अध्यक्ष अनीता यादव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों की टीम घोषित की गई है। धमतरी शहर से पूजा कुंजाम, आमदी से सुनिता साहू और रांवा से किरण सिन्हा को जिम्मेदारी मिली है। SC मोर्चा के अध्यक्ष धनेश बंजारे ने भी मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें धमतरी शहर से प्रकाश लहरे और आमदी से संतोष मडागे को जिम्मेदारी दी गई।

OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने भी 13 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की। धमतरी शहर से मोदु कुंभकार, आमदी से कमल सेन और रांवा से लक्ष्मी साहू को नियुक्त किया गया है।

चारों मोर्चों में उपाध्यक्ष पदों पर भी नई नियुक्तियां हुई हैं। किसान मोर्चा में शेखर अडिल और हिरंजय साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया, महिला मोर्चा में रुखमणी सोनकर और प्रीति यदु को जिम्मेदारी मिली, जबकि OBC मोर्चा में मिथिलेश सिन्हा और नरेश यादव को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

भाजपा के पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और आगामी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button