सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा बड़ा उछाल! युद्ध के साये में कितना महंगा हुआ सोना? पढ़ें पूरी इनसाइड रिपोर्ट


वैश्विक बाजार में चल रहे उथल-पुथल के बीच महंगाई और मुद्रा दरों के प्रभाव से सोने में हल्की तेजी आई है. आज यानी 15 मार्च 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़े बदलाव आए हैं. अभी शादी सीजन चल रहा है, ऐसे में सोना-चांदी के दाम पर असर पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
भारत में सोना मुख्य प्रकार से तीन तरीके के होते हैं. एक 24 कैरेट सोन, जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है. इसके आभूषण नहीं बनते हैं. दूसरा 22 कैरेट सोना, जिसे ज्यादातर आभूषण के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी होता है. हालांकि इसमें मिलावट ज्यादा होता है.
क्या है सोना-चांदी के दाम?
अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत, डॉलर की दर और घरेलू मांग सोना-चांदी के दाम बढ़ गए हैं. अभी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,981 रुपये प्रति ग्राम है, वहीं 22कैरेट सोना 14,650 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है. मुंबई में 24कैरेट सोना 15,966 रुपये प्रति ग्राम, 22कैरेट सोना 14,365 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है. कोलकाता में 24कैरेट सोना 15,966 रुपये प्रति ग्राम, वहीं 22कैरेट सोना 14,365 रुपये प्रति ग्राम है. चेन्नई में 24कैरेट सोना 16,102 रुपये प्रति ग्राम, 22कैरेट सोना 14,780 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से मिल रहा है.
वहीं चांदी आज लगभग 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. सिल्वर 925 (स्टर्लिंग सिल्वर) 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है. दिल्ली में सिल्वर 999 2,750 रुपये, मुंबई में सिल्वर 999 2,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में सिल्वर 999 2,750 रुपये और चेन्नई में सिल्वर 999 2,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है.
क्या सोना-चांदी के गिरेंगे दाम?
वैश्विक बाजार में बढ़ती महंगाई और डॉलर की मजबूती सोने-चांदी पर असर डाल रही है. भारत में त्योहारी मांग बढ़ने से पहले कीमतें ऊपर जा सकती हैं. ऐसे में निवेशकों को काफी सोच-समझ कर निवेश करने की जरूरत है. हड़बड़ाहट में कोई भी फैसला ना लें, पहले बाजार का मुआयना लें और आने वाले दिनों को समझे उसके बाद भी कोई भी फैसला लें. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि जंग थमने के बाद दाम भी थमने वाले हैं. वहीं कुछ का अनुमान है कि अभी दाम आसमान छूने वाला है.






