छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG BREAKING : संविदा अधिकारी-कर्मचारी की बल्ले बल्ले, आकस्मिक अवकाश में बड़ी बढ़ोतरी ..

रायपुर। राज्‍य के संविदा अधिकारी-कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। संविदा कर्मियों के आकस्मिक अवकाश (सीएल) में की गई वृद्धि को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को एक वर्ष में अब 30 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। अभी तक इन संविदा कर्मियों को अर्जित अवकाश (ईएल) नहीं मिलता था। इसलिए उन्हें यह अतिरिक्त अवकाश लाभ दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button